Oxygen Cylinder Centre in Kanpur: ये नंबर सेव कर लें, कानपुर में मरीजों को अब ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी
Oxygen Cylinder Centre in Kanpur: उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह, जहाँ कानपुर में भी COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार पॉजिटिव रोगियों के बढ़ने से उनके उपचार के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का संकट और भी गंभीर स्तर पर पहुँच गया है। कानपुर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की माँग लगभग 75 टन है जबकि अभी भी उपलब्धता मात्र 18-20 टन की ही हो पा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर पाने की उम्मीद में गैस प्लांटों के बाहर लोगों की लंबी कतारें कभी भी देखी जा सकती हैं। दादा नगर के एक गैस संयंत्र ( Oxygen Cylinder service Centre in Dada Nagar) में रविवार देर रात लगभग 1000 लोग लाइन लगाए रहे। इससे भी बदतर बात यह है कि सर्जिकल और मेडिकल स्टोर से ऑक्सीजन किट अब धीरे धीरे गायब होने लग गई है। कानपुर के काकादेव क्षेत्र में भी ऑक्सीजन (Oxygen Cylinder/Refill Service Centre in Kakadeo) की भारी किल्लत देखी जा रही है। संकट की इस विशालता को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि अधिकांश नए COVID-19 अस्पताल रोगियों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं। एक निजी अस्पताल के मालिक ने नाम न ...